Get App

PM Modi in Assam : देश को बदनाम करने वाले भारत की चाय भी नहीं छोड़ रहे - पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि असम में एक मेडिकल कॉलेज शुरू करेंगे, जिसमें स्थानीय भाषा में पढ़ाई होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 08, 2021 पर 10:57 AM
PM Modi in Assam : देश को बदनाम करने वाले भारत की चाय भी नहीं छोड़ रहे - पीएम मोदी

PM Modi in Assam: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंनें असम के सोनितपुर जिले में असोम माला (Asom Mala) कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि इससे राज्य के रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा मिलेगा साथ ही असम की आर्थिक फायदा होगा साथ ही कनेक्टिविटी में सुधार होगा।

पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश को बदनाम करने के लिए साजिश रचने वाले इस स्तर तक पहुंच गए हैं कि भारत की चाय को भी नहीं छोड़ रहे। कुछ डॉक्यूमेंट्स सामने आए हैं जिनसे खुलासा होता है कि विदेश में बैठी कुछ ताकतें चाय के साथ भारत की जो पहचान जुड़ी है उस पर हमला करने की फिराक में हैं। उन्होंने कहा कि मैं असम की धरती से षड्यंत्रकारियों से कहना चाहता हूं कि ये जितने मर्जी षड्यंत्र कर लें देश इनके नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगा। भारत की चाय पर किए जा रहे हमलों में इतनी ताकत नहीं है कि वो हमारे चाय बागान में काम करने वाले लोगों की मेहनत का मुकाबला कर सकें।

मातृभाषा में पढ़ाना शुरू करें मेडिकल कॉलेज

पीएम मोदी ने कहा कि मेरा सपना है कि हर राज्य में कम से कम एक मेडिकल कॉलेज मातृभाषा में पढ़ाना शुरू करें। जब असम में नई सरकार बनेगी मैं असम के लोगों की तरफ से वादा करता हूं कि असम में हम एक मेडिकल कॉलेज स्थानीय भाषा में शुरू करेंगे।

इस मौके पर राज्य के सीएम सर्बानंद सोनोवाल भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने असम के विकास के लिए में जो कदम उठाए हैं उसकी वजह से यहां शांति संभव हुई है और असम विकास के रास्ते पर चलने लगा है। असम की जनता की तरफ से हमारा वादा है कि आपने एक भारत श्रेष्ठ भारत का जो लक्ष्य दिया है हम उसे मिलकर पूरा करेंगे।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें