Get App

PM Modi's New Council of Ministers: 42 प्रतिशत मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले, 70 मंत्री हैं करोड़पति

ADR की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इनमें से 24 मंत्रियों के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास और डकैती से संबंधित गंभीर मामले हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 11, 2021 पर 2:33 PM
PM Modi's New Council of Ministers: 42 प्रतिशत मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले, 70 मंत्री हैं करोड़पति

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने बुधवार को अपने मंत्रिपरिषद में 36 नए चेहरों को शामिल (Cabinet Expansion) किया, जिससे केंद्रीय मंत्रियों की संख्या अब 78 हो गई, जो 81 की वैधानिक सीमा से सिर्फ एक पायदान कम है। हालांकि, इन 78 में से 33 मंत्रियों यानी 42% के खिलाफ आपराधिक मामले हैं। चुनाव अधिकार समूह एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इनमें से 24 मंत्रियों के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास और डकैती से संबंधित गंभीर मामले हैं।

ADR ने केंद्रीय मंत्रियों से जुड़ी ये सब जानकारी उनके चुनावी हलफनामों के हवाले से दी है। इसके अलावा, अपने विश्लेषण में, ADR ने पाया कि नए केंद्रीय मंत्रिमंडल के लगभग 90% सदस्य (70 मंत्री) करोड़पति हैं, जिसका मतलब है कि उन्होंने कुल संपत्ति 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की घोषणा की है।

चार मंत्रियों - ज्योतिरादित्य सिंधिया (379 करोड़ रुपए से ज्यादा), पीयूष गोयल (95 करोड़ रुपए से ज्यादा), नारायण राणे (87 करोड़ रुपए से ज्यादा), और राजीव चंद्रशेखर (64 करोड़ रुपए से ज्यादा) को "हाई एसेट्स मंत्री" के रूप में कैटेगराइज किया गया है। इसका मतलब है कि उन्होंने 50 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति घोषित की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें