Prayagraj Kumbh: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ की तैयारियां जोड़ों से चल रही है। पूरे शहर में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। 13 दिसंबर को महाकुंभ की शुरुआत होनी है, जिसको खुद प्रधानमंत्री मोदी गंगा पूजन कर महाकुंभ-2025 की शुरुआत करेंगे। ये पहली बार होगा कि जब किसी प्रधानमंत्री कुंभ की शुरुआत करेंगे। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ है। इससे पहले आमतौर पर डीएम या मेलाधिकारी ही गंगा पूजन कर माघ मेला या कुंभ की शुरुआत करते रहे हैं।
