Get App

PM Narendra Modi Exclusive Interview: भारत की आर्थिक ग्रोथ दुनिया के लिए अच्छा है: पीएम नरेंद्र मोदी

G20 समिट के लिए दिल्ली में दुनिया भर के शीर्ष नेताओं के आगमन से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने मनीकंट्रोल से खास बातचीत की और दुनिया के जियो पॉलिटिकल अनिश्चितताओं के बीच भारत की भूमिका पर अपने विजन के बारे में बताया

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 06, 2023 पर 1:46 PM
PM Narendra Modi Exclusive Interview: भारत की आर्थिक ग्रोथ दुनिया के लिए अच्छा है: पीएम नरेंद्र मोदी
G20 समिट से पहले पीएम नरेंद्र मोदी का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

पीएम नरेंद्र मोदी ने G20 समिट से पहले मनीकंट्रोल के साथ खास बातचीत की और अपने विजन के बारे में बताया। पढ़िए पीएम का फुल इंटरव्यू।

सवाल: जब G20 की अध्यक्षता भारत को मिली तो आपका विजन क्या था?

जवाब: यदि आप G20 का स्लोगन देखें, तो यह 'वसुधैव कुटुंबकम - एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य' (‘Vasudhaiva Kutumbakam – One Earth One Family One Future’) है। यह वाक्य G20 प्रेसीडेंसी के प्रति हमारे दृष्टिकोण को सही तरीके से पेश करता है। हमारे लिए पूरा ग्रह एक परिवार की तरह है। किसी भी परिवार में, प्रत्येक सदस्य का भविष्य दूसरे सदस्य के साथ गहराई से जुड़ा होता है। इसलिए जब हम एक साथ काम करते हैं, तो हम एक साथ प्रगति करते हैं। इसमें किसी को पीछे नहीं छोड़ते हैं।

इसके अलावा, यह सब जानते हैं कि हमने पिछले 9 वर्षों में अपने देश में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के दृष्टिकोण का पालन किया है। इसने देश को प्रगति के लिए एक साथ लाने और अंतिम छोर तक विकास का लाभ पहुंचाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है। आज इस मॉडल की सफलता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिल रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें