UP Election 2022: 'हम बुलेट पर नहीं बैलट में विश्वास करते हैं', असदुद्दीन ओवैसी पर हुई गोलीबारी पर बोले CM योगी आदित्यनाथ

CM योगी ने कहा, "मैं राजनीतिक दलों से भी अपील करता हूं, मंच से बोलते समय सावधान रहें। अपने भाषणों से धार्मिक भावनाओं को आहत करने की कोशिश न करें"

अपडेटेड Feb 04, 2022 पर 9:46 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
असदुद्दीन ओवैसी पर हुई गोलीबारी पर बोले CM योगी आदित्यनाथ (FILE)

UP Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) से ठीक पहले AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की गाड़ी पर चलीं गोलियों के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले पर अब राज्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा, "हम लोकतंत्र में हैं। हम बुलेट पर नहीं बैलट में विश्वास करते हैं।"

News18 के दिए Exclusive इंटरव्यू में सीएम योगी ने कहा, "हम लोकतंत्र में हैं। हम बुलेट पर नहीं बैलट में विश्वास करते हैं। ऐसी कोई भी घटना (ओवैसी पर हमला) अस्वीकार्य है। हम वैचारिक रूप से अलग हो सकते हैं। ऐसा करने की किसी को अनुमति नहीं दी जा सकती।"

मुख्यमंत्री योगी ने आगे ये भी कहा, "मैं राजनीतिक दलों से भी अपील करता हूं, मंच से बोलते समय सावधान रहें। अपने भाषणों से धार्मिक भावनाओं को आहत करने की कोशिश न करें।"


असदुद्दीन ओवैसी की सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि हमने उनको पहले ही सुरक्षा दी रखी है। उन्होंने कहा कि ओवैसी जिन इलाकों में दौरे पर थे उनकी पहले से कोई सूचना नहीं दी गई थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह पूछे जाने पर कि क्या ओवैसी मुस्लिम मतदाताओं को प्रभावित कर सकते हैं? आदित्यनाथ ने कहा, "ओवैसी अपनी पार्टी के नेता हैं। एक पार्टी का हर नेता बड़ा होता है।"

ओवैसी का ‘Z’ कैटेगरी की सुरक्षा लेने से इनकार

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बृहस्पतिवार को ओवैसी की गाड़ी पर गोलियां चलाई गई थी। ओवैसी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे हैं। जब यह घटना घटी तब वह प्रचार के बाद दिल्ली लौट रहे थे।

इस घटना के बाद केंद्र सरकार ने शुक्रवार को प्रमुख मुस्लिम नेता और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के कमांडो द्वारा ‘Z’ कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराने का फैसला किया था। हालांकि, ओवैसी ने सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया और सरकार से आरोपियों के खिला UAPA लगाने की मांग की।

Yogi Adityanath Interview: सपा-कांग्रेस के बीच मैच फिक्सिंग, BJP के समर्थन की आएगी सुनामी, पढ़ें इंटरव्यू की खास बातें

ओवैसी पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें 14 के रिमांड पर भेज दिया गया है।

मुसलमानों के साथ मेरा वही रिश्ता, जो मेरे साथ उनका- CM योगी

वहीं मुसलमानों के साथ अपने संबंधों पर, आदित्यनाथ ने कहा, "मुसलमानों के साथ मेरा रिश्ता वही है, जो उनका रिश्ता मेरे साथ है।" उन्होंने आग कहा, "हमारे पास कैबिनेट में एक मुस्लिम मंत्री (मोहसिन रजा) हैं, हमारे पास केंद्र सरकार (मुख्तार नकवी) में एक मुस्लिम मंत्री है। आरिफ मोहम्मद खान केरल के राज्यपाल हैं। हम किसी समुदाय के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन जो लोग भारत के खिलाफ हैं, हम उनके खिलाफ हैं। आजादी के बाद अगर किसी ने सबका साथ, सबका विकास की कोशिश की है, तो वो BJP है।"

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।