Get App

अभिषेक बच्चन लड़ सकते हैं प्रयागराज से लोकसभा का चुनाव? पिता अमिताभ भी जीत चुके हैं चुनाव

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) भले ही इन दिनों फिल्मी पर्दे से दूर हों लेकिन उनको लेकर ऐसी अफवाहें हैं कि वे जल्दी ही अपनी पॉलिटिकल पारी को शुरु कर सकते हैं। दरअसल अभिषेक बच्चन को लेकर इन दिनों उत्तर प्रदेश के शहर और उनके पिता के होम टाउन प्रयागराज में अफवाहों का बाजार गर्म हो चला है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक वे साल 2024 के आम लोकसभा चुनावों में प्रयागराज से चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें कि बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ने भी तब के इलाहाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ा था

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Jul 15, 2023 पर 10:11 PM
अभिषेक बच्चन लड़ सकते हैं प्रयागराज से लोकसभा का चुनाव? पिता अमिताभ भी जीत चुके हैं चुनाव
अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) भले ही इन दिनों फिल्मी पर्दे से दूर हों लेकिन उनको लेकर ऐसी अफवाहें हैं कि वे जल्दी ही अपनी पॉलिटिकल पारी को शुरु कर सकते हैं

बॉलीवुड के फेमस ऐक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के फैंस के लिए एक बड़ी अपडेट है। अभिषेक भले ही इन दिनों फिल्मी पर्दे से दूर हों लेकिन उनको लेकर ऐसी अफवाहें हैं कि वे जल्दी ही अपनी पॉलिटिकल पारी को शुरु कर सकते हैं। दरअसल अभिषेक बच्चन को लेकर इन दिनों उत्तर प्रदेश के शहर और उनके पिता के होम टाउन प्रयागराज में अफवाहों का बाजार गर्म हो चला है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक वे साल 2024 के आम लोकसभा चुनावों में प्रयागराज से चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें कि बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ने भी तब के इलाहाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ा था। उसमें अमिताभ ने ऐतिहासिक जीत भी दर्ज की थी।

प्रयागराज से चुनाव लड़ चुके हैं अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने साल 1984 में इलाहाबाद लोकसभा चुनाव क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। उस लोकसभा चुनाव में अमिताभ ने उस वक्त उत्तर प्रदेश के सीएम रहे और कद्दावर नेता हेमवती नंदन बहुगुणा को भारी अंतर से हराया था। उस चुनाव में अमिताभ को 68 फीसदी वोट मिले थे। वहीं बहुगुणा को केवल 25 फीसदी वोट मिले थे। अब अभिषेक बच्चन के भी प्रयागराज से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।

मामा गोविंदा के साथ अपने झगड़े को सुलझाना चाहते हैं कृष्णा अभिषेक, अब अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में भी किया टैग

इस पार्टी से चुनाव लड़ सकते हैं अभिषेक बच्चन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें