गुलाम नबी आजाद के बाद कांग्रेस को लगा एक और झटका, जम्मू-कश्मीर के 50 से ज्यादा नेताओं ने छोड़ी पार्टी

जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप मुख्यमंत्री ताराचंद (Tarachand) समेत केंद्र शासित प्रदेश के 50 से ज्यादा वरिष्ठ कांग्रेस (Congress) नेताओं ने गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) के समर्थन में मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया

अपडेटेड Aug 30, 2022 पर 1:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
गुलाम नबी आजाद के बाद कांग्रेस को लगा एक और झटका

वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) के बाद जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में कांग्रेस (Congress) को एक और तगड़ा झटका लगा है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप मुख्यमंत्री ताराचंद (Tarachand) समेत केंद्र शासित प्रदेश के 50 से ज्यादा वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने गुलाम नबी आजाद के समर्थन में मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ताराचंद, पूर्व मंत्री अब्दुल मजीद वानी, मनोहर लाल शर्मा, घरु राम और पूर्व विधायक बलवान सिंह सहित कई नेताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपने इस्तीफे की घोषणा की।


बलवान सिंह ने कहा, "हमने आजाद के समर्थन में अपना संयुक्त इस्तीफा पत्र कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है।"

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद (73) ने कांग्रेस में करीब पांच दशक से चल रही पारी को शुक्रवार को समाप्त करने की घोषणा की थी।

Congress Presidential Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा, 19 को होगी मतगणना

उन्होंने कहा था कि पार्टी ‘वृहद पैमाने पर नष्ट’ हो चुकी है। आजाद ने पूरी परामर्श व्यवस्था को कथित तौर पर ‘ध्वस्त’ करने के लिए राहुल गांधी की आलोचना की।

आजाद ने कहा कि जल्द ही वह जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बनाएंगे।

आजाद के समर्थन में पहले ही पूर्व मंत्री और विधायकों सहित करीब एक दर्जन प्रमुख कांग्रेस नेता पार्टी छोड़ चुके हैं। उनके अलावा सैकड़ों पंचायती राज सदस्यों, नगर पार्षदों , जिला और ब्लॉक स्तर के नेताओं ने भी आजाद का समर्थन किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।