Get App

गुलाम नबी आजाद के बाद कांग्रेस को लगा एक और झटका, जम्मू-कश्मीर के 50 से ज्यादा नेताओं ने छोड़ी पार्टी

जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप मुख्यमंत्री ताराचंद (Tarachand) समेत केंद्र शासित प्रदेश के 50 से ज्यादा वरिष्ठ कांग्रेस (Congress) नेताओं ने गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) के समर्थन में मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 30, 2022 पर 1:43 PM
गुलाम नबी आजाद के बाद कांग्रेस को लगा एक और झटका, जम्मू-कश्मीर के 50 से ज्यादा नेताओं ने छोड़ी पार्टी
गुलाम नबी आजाद के बाद कांग्रेस को लगा एक और झटका

वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) के बाद जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में कांग्रेस (Congress) को एक और तगड़ा झटका लगा है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप मुख्यमंत्री ताराचंद (Tarachand) समेत केंद्र शासित प्रदेश के 50 से ज्यादा वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने गुलाम नबी आजाद के समर्थन में मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ताराचंद, पूर्व मंत्री अब्दुल मजीद वानी, मनोहर लाल शर्मा, घरु राम और पूर्व विधायक बलवान सिंह सहित कई नेताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपने इस्तीफे की घोषणा की।

बलवान सिंह ने कहा, "हमने आजाद के समर्थन में अपना संयुक्त इस्तीफा पत्र कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें