केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सोमवार को नेटवर्क 18 के ग्रुप एडिटर-इन-चीफ राहुल जोशी (Rahul Joshi ) के साथ एक विशेष इंटरव्यू में कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि हमें सरकार बनाने के लिए किसी की भी जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि एनडीए एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।
