Andhra Pradesh: तीसरे बच्चे को जन्म देने पर महिलाओं के मिलेंगे 50,000 और लड़का हुआ तो मिलेगी एक गाय, TDP सांसद का ऑफर

अप्पा नायडू का यह ऑफर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। TDP नेता और कार्यकर्ता अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस घोषणा को शेयर कर रहे हैं। टीडीपी नेताओं के अनुसार, महिलाओं की ओर से उनके प्रस्ताव की सराहना क्रांतिकारी के रूप में की जा रही है। खुद मुख्यमंत्री नायडू ने भी इस प्रस्ताव की घोषणा के लिए सांसद की तारीफ की है

अपडेटेड Mar 09, 2025 पर 8:52 PM
Story continues below Advertisement
Andhra Pradesh: तीसरे बच्चे को जन्म देने पर महिलाओं के मिलेंगे 50,000 और लड़का हुआ थे मिलेगी एक गाय

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू की ओर से परिवारों को ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए इंसेंटिव देने की वकालत के मद्देनजर, विजयनगरम से पार्टी सांसद कालीसेट्टी अप्पाला नायडू ने तीसरे बच्चे को जन्म देने वाली महिलाओं को 50,000 रुपए देने की पेशकश की है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि अगर महिला बेटे को जन्म देगी, तो उसे एक गाय भी भेंट की जाएगी। लोकसभा सदस्य ने कहा कि वह अपनी सैलरी से कैश इंसेंटिव देंगे।

अप्पा नायडू का यह ऑफर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। TDP नेता और कार्यकर्ता अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस घोषणा को शेयर कर रहे हैं। टीडीपी नेताओं के अनुसार, महिलाओं की ओर से उनके प्रस्ताव की सराहना क्रांतिकारी के रूप में की जा रही है। खुद मुख्यमंत्री नायडू ने भी इस प्रस्ताव की घोषणा के लिए सांसद की तारीफ की है।

सांसद ने शनिवार को विजयनगरम के राजीव स्पोर्ट्स कंपाउंड में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक बैठक में यह घोषणा की।


मार्च में दिल्ली की अपनी यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने दक्षिण भारत में घटती जनसंख्या पर चिंता जताते हुए कहा था कि वहां की बूढ़ी होती आबादी के चलते चुनौतियां आ रही हैं, जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में युवा आबादी ज्यादा है।

उन्होंने जनसंख्या को नियंत्रण करने की बजाय लॉन्ग टर्म डेमोग्राफिक मैनेजमेंट की जरूरत पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, "मैं पहले परिवार नियोजन की वकालत करता था। अब मैं अपना नजरिया बदल रहा हूं और जनसंख्या को बढ़ावा दे रहा हूं। भारत एक ऐसा देश है, जो जनसांख्यिकीय लाभांश के मामले में सबसे ज़्यादा लाभ में है। अगर हम भविष्य के लिए डेमोग्राफिक डिविडेंट का मैनेजमेंट कर सकते हैं, तो भारत और भारतीय महान होंगे। वैश्विक समुदाय वैश्विक सेवाओं के लिए हम भारतीयों पर निर्भर हैं।"

BMW से उतरकर बीच सड़क करने लगे अश्लील हरकत, Video Viral होने पर पुलिस ने लिया ये बड़ा एक्शन

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Mar 09, 2025 8:46 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।