Get App

अपर्णा को परिवार और सपा के साथ रहना चाहिए था, फिर भी यूपी चुनाव में हम पर असर नहीं पड़ेगा: शिवपाल यादव

Shivpal Yadav ने कहा कि अपर्णा यादव को समझना चाहिए उनको पार्टी और परिवार के साथ रहना चाहिए था

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 04, 2022 पर 2:00 PM
अपर्णा को परिवार और सपा के साथ रहना चाहिए था, फिर भी यूपी चुनाव में हम पर असर नहीं पड़ेगा: शिवपाल यादव
शिवपाल ने शुक्रवार को जसवंत नगर विधानसभा सीट से सपा एवं प्रसपा गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया

अपर्णा यादव (Aparna Yadav) के भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थामने पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष और दिग्गज नेता शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने कहा कि अपर्णा यादव को समझना चाहिए, उनको परिवार के साथ रहना चाहिए था। शिवपाल ने शुक्रवार को जसवंत नगर विधानसभा सीट से सपा एवं प्रसपा गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया।

CNN-NEWS18 को दिए एक इंटरव्यू में शिवपाल ने कहा कि अपर्णा यादव को परिवार और समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ रहना चाहिए था, हालांकि उनके बाहर होने से आगामी उत्तर प्रदेश चुनावों में पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

समाजवादी पार्टी के चुनाव चिह्न पर इटावा के जसवंत नगर सीट से नामांकन दाखिल करने से पहले शिवपाल ने अपने पैतृक गांव सैफई में सीएनएन-न्यूज18 से बातचीत में हरिओम यादव और प्रमोद गुप्ता के समाजवादी पार्टी का साथ छोड़ देने के सवाल पर कहा कि इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

अपर्णा यादव के बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये अपर्णा समझें, उनको समझना चाहिए था और परिवार के साथ रहना चाहिए था। प्रमोद भी जब समाजवादी विचारधारा से जुड़े थे तो थोड़ा सा इंतजार करना चाहिए था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें