Get App

अरविंद केजरीवाल ने अदालत से लगाई गुहार, वकील के साथ ज्यादा वक्त बिताने की दी जाए अनुमति

जेल के अंदर मुलाकात के लिए मान के अनुरोध के बावजूद, बातचीत जाली के माध्यम से होगी, मान के Z+ सुरक्षा कवर के कारण जरूरत सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। पंजाब CMO ने समय मांगा है और तिहाड़ प्रशासन से बैठक के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का अनुरोध किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 05, 2024 पर 12:13 AM
अरविंद केजरीवाल ने अदालत से लगाई गुहार, वकील के साथ ज्यादा वक्त बिताने की दी जाए अनुमति
अरविंद केजरीवाल ने अदालत से वकील के साथ अधिक वक्त बिताने की अनुमति देने अनुरोध किया

जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बृहस्पतिवार को एक स्थानीय अदालत में अर्जी देकर गुहार लगायी कि देश के अलग-अलग हिस्सों में उनके खिलाफ लंबित मामलों के सिलसिले में तैयारी के लिए उन्हें अपने वकील के साथ ज्यादा वक्त बिताने की अनुमति दी जाए। केजरीवाल ने यह दावा करते हुए आवेदन दिया कि हर हफ्ते अपने वकील के साथ बस दो मुलाकातों, जैसा कि अदालत ने अनुमति दे रखी है, काफी नहीं है, क्योंकि अलग-अलग राज्यों में उनके खिलाफ कई मामले चल रहे हैं, ऐसे में उन्हें विचार-विमर्श के लिए ज्यादा समय की जरूरत है।

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता केजरीवाल ने अदालत से हर हफ्ते वकील के साथ मुलाकात बढ़ाकर पांच कर देने का अनुरोध किया। यह आवेदन शुक्रवार को स्पेशल ED (मामले) जस्टिस कावेरी बावेजा के सामने सुनवाई के लिए आने की संभावना है।

15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में केजरीवाल

अदालत ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में एक अप्रैल को केजरीवाल को 15 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें