दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके आवास पर आम आदमी पार्टी (आप) की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई कथित मारपीट को लेकर पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए बुधवार को कहा कि वह मामले में निष्पक्ष जांच चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मामले में न्याय होना चाहिए। केजरीवाल की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए, मालीवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मुख्यमंत्री ने जो कहा है, उसमें उन्हें थोड़ा भी विश्वास नहीं है।
