Get App

Arvind Kejriwal Arrest: अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका! कोर्ट ने 1 अप्रैल तक बढ़ाई ED रिमांड

Arvind Kejriwal Arrest: एजेंसी ने AAP प्रमुख की सात दिन की हिरासत मांगी थी, लेकिन अदालत ने कहा कि उन्हें एक अप्रैल को सुबह 11 बजे अदालत के सामने पेश करना होगा। ED ने उन्हें राउज एवेन्यू अदालत के विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के सामने पेश किया था, क्योंकि उनकी वर्तमान हिरासत गुरुवार को खत्म हो रही थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 28, 2024 पर 5:20 PM
Arvind Kejriwal Arrest: अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका! कोर्ट ने 1 अप्रैल तक बढ़ाई ED रिमांड
Arvind Kejriwal arrest: अरविंद केजरीवाल की ED रिमांड 1 अप्रैल तक बढ़ी

Arvind Kejriwal Arrest: दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट से अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिमांड और चार दिन बढ़ा दी है। ED ने सुनवाई के दौरान सात दिन की रिमांड मांगी थी। ED की तरफ से ASG एसवी राजू और जोएब हसन पेश हुए। वहीं केजरीवाल की तरफ से एडवोकेट रमेश गुप्ता ने दलील दीं।

ASG एसवी राजू ने सुनवाई शुरू होने के बाद कहा कि केजरीवाल का बयान दर्ज किया गया। वे सवालों के सीधे-सीधे जवाब नहीं दे रहे हैं। जो डिजिटल डेटा मिला है, उसका विश्लेषण किया जा रहा है।

आमने-सामने बैठा कर दर्ज करने हैं बयान

ED ने सुनवाई के दौरान कहा कि कुछ लोगों को गोवा से बुलाया गया है। इन लोगों और मुख्यमंत्री को आमने-सामने बैठाकर बयान दर्ज कराना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें