Get App

विपश्यना से निकलते ही अरविंद केजरीवाल ने BJP नेता के घर जाकर की मुलाकात, दिल्ली से पंजाब तक मची हलचल

शनिवार को अरविंद केजरीवाल ने पंजाब दौरे के दौरान कुछ ऐसा किया, जिसकी चर्चा सियासी गलियारों में तेज हो गई है। अरविंद केजरीवाल ने शनिवार (15 मार्च) को अमृत्सर में बीजेपी नेता लक्षमी कांता चावला से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 15, 2025 पर 11:19 PM
विपश्यना से निकलते ही अरविंद केजरीवाल ने BJP नेता के घर जाकर की मुलाकात, दिल्ली से पंजाब तक मची हलचल
केजरीवाल के कदम से दिल्ली से पंजाब तक हलचल

दिल्ली विधानसभा में मिली करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल पंजाब में काफी सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल आप मुखिया, पंजाब में विपश्यना ध्यान कर रहे हैं।

इसी बीच शनिवार को अरविंद केजरीवाल ने पंजाब दौरे के दौरान कुछ ऐसा किया, जिसकी चर्चा सियासी गलियारों में तेज हो गई है। अरविंद केजरीवाल ने शनिवार (15 मार्च) को अमृत्सर में बीजेपी नेता लक्षमी कांता चावला से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की।

केजरीवाल के कदम से दिल्ली से पंजाब तक हलचल

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल 10 दिन की विपश्यना साधना के बाद वापस लौट आए हैं। विपश्यना खत्म करने के बाद वे सीधे अमृतसर पहुंचे, जहां उन्होंने विधायक और पूर्व मंत्री डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्ज से मुलाकात की। हांलाकि आप मुखिया और बीजेपी नेता के बीच इस मुलाकात में राजनीतिक बातों पर चर्चा हुई या नहीं, अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है। फिलहाल इस मुलाकात की चर्चा पंजाब से लेकर दिल्ली तक काफी है। माना जा रहा है कि जल्द ही संगठन में फेरबदल का ऐलान हो सकता है। 2022 में मिली भारी जीत जैसी लहर के बिना 2027 का पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ना होगा, इसलिए पार्टी नई रणनीति बना रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें