Assembly Election 2022: पीएम मोदी आज उत्तर प्रदेश में करेंगे वर्चुअल रैली, जन चौपाल में मतदाताओं को करेंगे संबोधित

BJP के आधिकारिक बयान के मुताबिक, रैली का प्रसारण पांच जिलों की 21 विधानसभा सीटों के किसानों से बातचीत करेंगे

अपडेटेड Feb 04, 2022 पर 1:54 PM
पीएम मोदी की आज होगी पहली वर्चुअल रैली

Assembly Election 2022: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज सोमवार को पहली बार वर्चुअल रैली के जरिए जन चौपाल कार्यक्रम से मतदाताओं को संबोधित करेंगे। BJP के आधिकारिक बयान के मुताबिक, पहले चरण में होने वाली वोटिंग में उत्तर प्रदेश के 5 जिलों की 21 विधान सभा सीटों में रैली का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसमें करीब 49,000 लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

प्रदेश के संगठन के महासचिव सुनील बंसल (Sunil Bansal) ने रविवार को राज्य मुख्यालय (state headquarters) में लगे हुए वर्चुअल रैली स्टूडियो का निरीक्षण किया। पार्टी की तरफ से सभी 21 सीटों पर जन चौपाल रैली को लेकर रविवार को सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इस वर्चुअल रैली में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) आगरा स्टूडियो से और डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा (inesh Sharma) लखनऊ के स्टूडियो से वर्चुअल रैली में शामिल होंगे। इस वर्चुअल रैली में उत्तर प्रदेश के 5 जिलों शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, सहारनपुर और गौतमबुद्ध नगर को कवर किया जाएगा।


पीएम के जन चौपाल रैली की जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री और वर्चुअल रैली प्रभारी अनूप गुप्ता (Anoop Gupta) ने बताया कि सोमवार को होने वाली रैली में सहारनपुर की नकुड़, बेहट, सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, देवबंद, गंगोह और रामपुर मनिहारन विधानसभाओं के सभी मंडलों में बड़ी स्क्रीन पर कार्यक्रम दिखाया जायेगा। इसके अलावा शामली के तीनों विधानसभा सीट कैराना, थाना भवन और शामली में वर्चुअल रैली के प्रसारण के लिए व्यवस्था की गई है।

मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना, पुरकाजी, चरथावल, मुजफ्फरनगर, खतौली और मीरापुर में जन चौपाल रैली का प्रसारण को देखने के लिए व्यवस्था कराई गई है। इसी तरह बागपत (Baghpat) जिले के छपरौली, बड़ौत और बागपत विधानसभाओं के सभी मंडलों में प्रसारण को देखने के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। इन पांचों विधानसभा सीटों से चुनावी मैदान में प्रत्याशी बनकर उतरे सभी उम्मीदवार भी किसी एक स्थान से पीएम के इस जन चौपाल रैली में जुड़ेंगे।

Punjab Election 2022: पंजाब के CM चरणजीत सिंह चन्नी दो सीटों से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बोला हमला

इन जगहों पर कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए 500-500 लोग वर्चुअल रैली में शामिल होंगे। जिन विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम होने हैं वहां के स्मार्टफोन होल्डर्स (smartphone holders) को भी जन चौपाल रैली के लिए लिंक भेजे दिया जाएगा। इसके अलावा प्रदेशभर के पार्टी कार्यकर्ता आम लोग भी पीएम मोदी का संबोधन सुन सकेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।