Assembly Election Results 2022: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। इन नतीजों में सबसे बड़ा झटका कांग्रेस (Congress) पार्टी को लगा है। देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी पांचों राज्यों में से किसी एक में भी सत्ता में आते हुई नहीं दिख रही हैं। यहां तक कि पंजाब भी कांग्रेस के हाथ से निकल गया, जहां पिछले 5 सालों से उसकी सरकार थी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने इस हार पर कहा कि वह इससे सीखेंगे और लोगों के हितों के लिए काम करते रहेंगे।
