Get App

Assembly Elections 2021 LIVE: ममता बनर्जी ने कहा दंगों की पूजा करती है BJP, मेदिनीपुर में रोड शो करेंगे अमित शाह

Assembly Elections 2021 से जुड़े सभी बड़े अपडेट्स के लिए जुड़े रहें MoneyControl हिंदी के साथ...

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 23, 2021 पर 3:41 PM
Assembly Elections 2021 LIVE: ममता बनर्जी ने कहा दंगों की पूजा करती है BJP, मेदिनीपुर में रोड शो करेंगे अमित शाह

असम (Assam), केरल (Kerala), तमिलनाडु (Tamil Nadu), पश्चिम बंगाल (West Bengal) और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी (Puducherry) जल्द ही विधानसभा चुनावों (Assembly Elections 2021) में उतरेंगे। केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 6 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा। जबकि असम में मतदाता तीन चरणों में मतदान करेंगे, बंगाल में मतदान आठ चरणों में होगा।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को असम में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। असम के घोषणापत्र में बीजेपी ने युवाओं के लिए नौकरियों और छात्राओं के लिए साइकिल के साथ-साथ NRC को सही करने का वादा किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पार्टी आने वाले पांच सालों में असम को आगे बढ़ने में मदद करने के लिए 10 वादे कर रही हैं।

Assembly Elections LIVE Updates:

- पुरुलिया के काशीपुर टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "बीजेपी की पूजा नहीं होने का कारण है कि वे दंगों की पूजा करते हैं। दंगों की पूजा नहीं होगी।"

- AIMIM पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ेगी। ​​ जहां तक इसका सवाल है कि पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, मैं इस पर 27 मार्च को सागरदिघी में एक जनसभा में बोलूंगा: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी

- केरल के कोट्टायम में राहुल गांधी ने कहा कि हमने युवाओं को अनुभव के साथ मिलाया है। हमने एक कांग्रेस क्रांति की है। हमने हमारे अनुभवी लोगों को बनाए रखा है और बहुत से युवाओं को इस सिस्टम में शामिल किया है। यूडीएफ से चुने जाने वाले विधायकों की मानसिकता, ऊर्जा और विचार अलग होंगे।

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के विकास के लिए 115 स्कीम बनाई हैं। दीदी ने गरीबों को लूटने के लिए 115 स्कैम बनाए हैं। गरीबों का पैसा कट मनी वाले ले जाते है, इसे बंद करने का काम भाजपा की सरकार करेगी: पश्चिम बंगाल के गोसाबा में गृह मंत्री अमित शाह

- पश्चिम बंगाल में गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने कहा कि जो शरणार्थी आए हैं उन्हें नागरिकता मिलनी चाहिए या नहीं मिलनी चाहिए? हम सीएए को लागू करके सभी शरणार्थियों को नागरिकता देने का काम करेंगे।

- तमिलनाडु: चेन्नई के विरुगंबक्कम से DMK के उम्मीदवार प्रभाकर राजा ने अपने चुनावी प्रचार के दौरान डोसा बनाया।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।



सब समाचार

+ और भी पढ़ें