Assembly Elections 2022 Result: चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, पांच राज्यों में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने वाले करीब आठ लाख मतदाताओं ने 'उपरोक्त में से कोई नहीं' या NATO का इस्तेमाल किया। मणिपुर में, कुल मतदाताओं में से 10,349 या 0.6 प्रतिशत ने NATO का इस्तेमाल किया। इसी तरह गोवा में 10,629 मतदाताओं (1.1 फीसदी) ने इस विकल्प का इस्तेमाल किया।
