Assembly Elections Date: जम्मू-कश्मीर में 3, हरियाणा में एक चरण में होगा विधानसभा चुनाव, 4 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने अपने सहयोगी चुनाव आयुक्तों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी किया। उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में, तो हरियाणा में एक चरण में ही चुनाव कराए जाएंगे। 4 अक्टूबर को दोनों के नतीजे भी घोषित किए जाएंगे

अपडेटेड Sep 10, 2024 पर 4:50 PM
Assembly Elections Date: जम्मू-कश्मीर में 3, हरियाणा में एक चरण में होगा विधानसभा चुनाव

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने अपने सहयोगी चुनाव आयुक्तों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी किया। उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में, तो हरियाणा में एक चरण में ही चुनाव कराए जाएंगे। 4 अक्टूबर को दोनों के नतीजे भी घोषित किए जाएंगे।

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर से तीन चरणों में मतदान होगा। 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान होगा। नतीजे 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।


चुनाव आयोग ने बताया की जम्मू-कश्मीर में कुल 90 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 74 जनरल, 7 SC और 9 ST के लिए रिजर्व हैं। जम्मू-कश्मीर में कुल 87.09 लाख मतदाता हैं, जिनमें 44.46 लाख पुरुष, 42.62 लाख महिलाएं, 3.71 लाख फर्स्ट टाइम वोटर और 20.7 लाख युवा मतदाता हैं।

CEC राजीव कुमार ने कहा कि अमरनाथ यात्रा 19 अगस्त को खत्म होगी और फाइनल वोटर लिस्ट इसके अगले ही दिन 20 अगस्त को जारी की जाएगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "हमने जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक दलों के साथ बैठकें कीं और वे सभी चाहते थे कि जल्द से जल्द चुनाव हो।"

हरियाणा विधानसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल

वहीं हरियाणा विधानसभा चुनाव एक ही चरण में 1 अक्टूबर को होंगे। दोनों चुनावों के वोटों की गिनती एक साथ 4 अक्टूबर को होगी.

चुनाव आयोग की तरफ से दी गई टाइम लाइन के अनुसार, 9 सितंबर को एक गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। नामांकन 12 सितंबर तक जमा किए जाने हैं। चुनाव 1 अक्टूबर (मंगलवार) को होंगे और वोटों की गिनती उसी हफ्ते शुक्रवार 4 अक्टूबर को होगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीट हैं। हरियाणा में विधानसभा के लिए 2.01 करोड़ वोटर हैं। हरियाणा में 20,629 पोलिंग स्टेशन पर वोटिंग होगी।

हरियाणा में BJP, कांग्रेस, JJP और AAP के बीच चतुष्कोणीय मुकाबला होने की संभावना है। मौजूदा सरकार का कार्यकाल 3 नवंबर को खत्म हो जाएगा।

महाराष्ट्र में कब होंगे चुनाव?

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बारे में पूछे जाने पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "पिछले दिनों महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव एक साथ हुए थे। उस समय जम्मू-कश्मीर कोई फैक्टर नहीं था, लेकिन इस बार 4 चुनाव हैं और 5वां चुनाव है।'' इसके तुरंत बाद, जो कि जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली से शुरू होना है, फोर्स की जरूरत के आधार पर, हमने 2 चुनाव एक साथ कराने का फैसला किया है...दूसरा फैक्टर यह है कि महाराष्ट्र में कई त्यौहार भी आने वाले हैं और वहां भारी बारिश भी हुई है।

Assembly Elections Date Highlights

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।