Aurangzeb Grave Removed: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हटाने की इच्छा जाहिर की है। फडणवीस ने कहा है कि सभी का मानना है कि छत्रपति संभाजीनगर में स्थित औरंगजेब की मजार को हटाया जाना चाहिए। हालांकि उन्होंने कहा कि लेकिन यह कानून के दायरे में किया जाना चाहिए, क्योंकि पिछली कांग्रेस सरकार ने इस स्थल को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के संरक्षण में दे दिया था। फडणवीस शनिवार रात मुंबई में आोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।
