पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) ने शनिवार को घोषणा की कि वह राजनीति छोड़ देंगे, क्योंकि उन्हें अब कुछ समय चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि वे सांसद पद से भी इस्तीफा दे रहे हैं। गायक से नेता बने बाबुल ने एक लंबे फेसबुक पोस्ट में लिखा कि राजनीति से जुड़े बिना भी सामाजिक काम किए जा सकते हैं।
