महुआ का गिरिराज को जवाब - रोहिग्या गोत्र पर गर्व, चोटीवालों से कहीं बेहतर, जो दीदी हैं, वहीं मैं हूं

ममता के गोत्र वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि मुझे तो कभी गोत्र बताने की जरूरत नहीं पड़ी,

अपडेटेड Mar 31, 2021 पर 5:41 PM
Story continues below Advertisement

बंगाल के चुनावी दंगल में BJP और TMC के बीच सियासी गलियारे में जमकर जुबानी जंग छिड़ी हुई है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इस चुनावी रण क्षेत्र में गोत्र कार्ड खेला है। बनर्जी ने एक जनसभा में कहा कि वैसे तो उनका गोत्र शांडिल्य है, लेकिन वो हमेशा अपना गोत्र मां, माटी और मानुष ही बताती हैं।

इस पर BJP ने हमला तेज कर दिया है। गिरिराज ने सवाल किया था कि रोहिंग्याओं का गोत्र भी तो शांडिल्य नहीं है। इस TMC की सांसद महुआ मोइत्रा ने जवाब दिया है।

मोइत्रा ने ट्वीट कर रहा है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कहते हैं कि ममता का गोत्र रोहिंग्याओं का है। हमें इसपर गर्व है। ये चोटीवाले राक्षस वंश से तो कहीं बेहतर है। महुआ मोइत्रा TMC के उन सांसदों में से एक हैं, जो लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और BJP पर तीखा पलटवार कर रही हैं। 


 

बता दें कि ममता के गोत्र वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि मुझे तो कभी गोत्र बताने की जरूरत नहीं पड़ी, मैं तो लिखता हूं। लेकिन ममता बनर्जी चुनाव हारने के डर से गोत्र बताने लगी हैं। ममता बनर्जी अब आप मुझे बता दीजिए कि कहीं रोहिंग्या और घुसपैठियों का गोत्र भी शांडिल्य तो नहीं है। उनका हारना तय है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/mo को neycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।