Get App

महुआ का गिरिराज को जवाब - रोहिग्या गोत्र पर गर्व, चोटीवालों से कहीं बेहतर, जो दीदी हैं, वहीं मैं हूं

ममता के गोत्र वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि मुझे तो कभी गोत्र बताने की जरूरत नहीं पड़ी,

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 31, 2021 पर 5:41 PM
महुआ का गिरिराज को जवाब - रोहिग्या गोत्र पर गर्व, चोटीवालों से कहीं बेहतर, जो दीदी हैं, वहीं मैं हूं

बंगाल के चुनावी दंगल में BJP और TMC के बीच सियासी गलियारे में जमकर जुबानी जंग छिड़ी हुई है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इस चुनावी रण क्षेत्र में गोत्र कार्ड खेला है। बनर्जी ने एक जनसभा में कहा कि वैसे तो उनका गोत्र शांडिल्य है, लेकिन वो हमेशा अपना गोत्र मां, माटी और मानुष ही बताती हैं।

इस पर BJP ने हमला तेज कर दिया है। गिरिराज ने सवाल किया था कि रोहिंग्याओं का गोत्र भी तो शांडिल्य नहीं है। इस TMC की सांसद महुआ मोइत्रा ने जवाब दिया है।

मोइत्रा ने ट्वीट कर रहा है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कहते हैं कि ममता का गोत्र रोहिंग्याओं का है। हमें इसपर गर्व है। ये चोटीवाले राक्षस वंश से तो कहीं बेहतर है। महुआ मोइत्रा TMC के उन सांसदों में से एक हैं, जो लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और BJP पर तीखा पलटवार कर रही हैं। 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें