Get App

Punjab Election Result: भगवंत मान 16 मार्च को लेंगे पंजाब के CM पद की शपथ, केजरीवाल के साथ 13 मार्च को अमृतसर में करेंगे रोड शो

AAP ने 117 सीटों में से 92 पर जीत हासिल की है, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, प्रकाश सिंह बादल और अमरिंदर सिंह सहित कई दिग्गज AAP उम्मीदवारों से हार गए

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 11, 2022 पर 4:42 PM
Punjab Election Result: भगवंत मान 16 मार्च को लेंगे पंजाब के CM पद की शपथ, केजरीवाल के साथ 13 मार्च को अमृतसर में करेंगे रोड शो
मान ने कहा कि पंजाब के नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह नवांशहर जिले के महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में होगा

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रहे भगवंत मान प्रचंड जीत के बाद अब 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले 13 मार्च को पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ भगवंत मान अमृतसर में रोड शो करेंगे। भगवंत मान ने शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और इसके बाद शपथग्रहण के बारे में जानकारी दी।

समचार एजेंसी एएनआई के मतुाबिक, आम आदमी पार्टी के पंजाब के CM उम्मीदवार भगवंत मान 16 मार्च को शपथ लेंगे। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित किया है। वे दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के साथ 13 मार्च को अमृतसर में रोड शो भी करेंगे। भगवंत मान ने नई दिल्ली में पार्टी प्रमुख केजरीवाल से मुलाकात की और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

मान ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह नवांशहर जिले के महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में होगा। पार्टी की शानदार चुनावी जीत पर मान ने कहा कि लोगों ने अभिमानी लोगों को हराया और उन्होंने आम लोगों को विजयी बनाया। आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मान ने धूरी सीट से 58,206 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें