दिल्ली में सरकार बनते ही भाजपा ने किया ये बड़ा ऐलान, मोहल्ला क्लिनिक को ‘आरोग्य मंदिर’ में बदलने की तैयारी

Ayushman bharat: दिल्ली में बीजेपी की जीत के बाद मोहल्ला क्लिनिकों को "आयुष्मान आरोग्य मंदिर" में बदलने और 51 लाख आयुष्मान भारत कार्ड जारी करने की योजना बनाई जा रही है। इससे निःशुल्क इलाज और 5 लाख रुपये तक का बीमा मिलेगा। केंद्र सरकार ने 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को भी योजना में शामिल किया है

अपडेटेड Feb 14, 2025 पर 2:37 PM
Ayushman bharat: आयुष्मान भारत योजना से 60 करोड़ लोगों को फायदा

दिल्ली में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव की चर्चा जोरों पर है। खासतौर पर मोहल्ला क्लिनिकों को लेकर नई योजनाएं बनाई जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन क्लिनिकों को "आयुष्मान आरोग्य मंदिर" में बदला जा सकता है, जिससे मरीजों को और बेहतर इलाज मिलेगा।साथ ही, केंद्र सरकार दिल्ली के 51 लाख लोगों को आयुष्मान भारत कार्ड देने की तैयारी कर रही है। इस योजना के तहत हर परिवार को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल सकेगा।

सरकार मोहल्ला क्लिनिकों में हुए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच भी कर रही है। बदलाव के बाद दिल्ली के लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकती हैं। इससे खासकर गरीब और जरूरतमंद लोगों को इलाज में बड़ी मदद मिलेगी।

मोहल्ला क्लिनिक बनेंगे "आयुष्मान आरोग्य मंदिर"


स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजधानी में आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड जारी करने की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, सरकार मोहल्ला क्लिनिक में हुए कथित भ्रष्टाचार को लेकर चिंतित है। इस संबंध में दिल्ली के नए स्वास्थ्य मंत्री से क्लिनिकों की मौजूदा स्थिति और उन्हें आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बदलने को लेकर रिपोर्ट मांगी जा सकती है। पिछले महीने दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने मोहल्ला क्लिनिकों में फर्जी डायग्नोस्टिक टेस्ट और निजी लैब को फायदा पहुंचाने के आरोपों के चलते सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। अब सरकार इन क्लिनिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने की योजना बना रही है।

 60 करोड़ लोगों को फायदा

आयुष्मान भारत योजना के तहत देशभर में लाखों लोगों को लाभ मिल रहा हैं। केंद्र सरकार इस योजना की समीक्षा कर रही है, और दिल्ली में 51 लाख नए कार्ड जारी करने की संभावना जताई जा रही है।यदि मोहल्ला क्लिनिकों को "आयुष्मान आरोग्य मंदिर" में बदला जाता है, तो इन्हें इस योजना के नियमों और दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। इससे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

इन सरकार ने लागू नहीं की थी योजना

आम आदमी पार्टी (AAP) और ममता बनर्जी की सरकार ने अपने-अपने राज्यों में आयुष्मान भारत योजना को लागू नहीं किया था। हालांकि, यह योजना देश की 40% आबादी को लाभ पहुंचाती है और लगभग 12.37 करोड़ परिवारों के 55 करोड़ लोग इससे जुड़े हुए हैं। इस योजना के तहत, प्रत्येक परिवार को सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा मिलता है।

बुजुर्गों को भी मिलेगा फायदा

हाल ही में केंद्र सरकार ने इस योजना का विस्तार किया है, जिसमें अब 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों को शामिल किया गया है। इस फैसले से करीब 6 करोड़ बुजुर्गों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। आने वाले दिनों में दिल्ली में इस योजना के तहत बड़े सुधार देखने को मिल सकते हैं, जिससे अधिक से अधिक लोगों को सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

Delhi: पूर्व CM अरविंद केजरीवाल का पुराना घर बन सकता है सरकारी गेस्ट हाउस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।