Get App

दिल्ली में सरकार बनते ही भाजपा ने किया ये बड़ा ऐलान, मोहल्ला क्लिनिक को ‘आरोग्य मंदिर’ में बदलने की तैयारी

Ayushman bharat: दिल्ली में बीजेपी की जीत के बाद मोहल्ला क्लिनिकों को "आयुष्मान आरोग्य मंदिर" में बदलने और 51 लाख आयुष्मान भारत कार्ड जारी करने की योजना बनाई जा रही है। इससे निःशुल्क इलाज और 5 लाख रुपये तक का बीमा मिलेगा। केंद्र सरकार ने 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को भी योजना में शामिल किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 14, 2025 पर 2:37 PM
दिल्ली में सरकार बनते ही भाजपा ने किया ये बड़ा ऐलान, मोहल्ला क्लिनिक को ‘आरोग्य मंदिर’ में बदलने की तैयारी
Ayushman bharat: आयुष्मान भारत योजना से 60 करोड़ लोगों को फायदा

दिल्ली में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव की चर्चा जोरों पर है। खासतौर पर मोहल्ला क्लिनिकों को लेकर नई योजनाएं बनाई जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन क्लिनिकों को "आयुष्मान आरोग्य मंदिर" में बदला जा सकता है, जिससे मरीजों को और बेहतर इलाज मिलेगा।साथ ही, केंद्र सरकार दिल्ली के 51 लाख लोगों को आयुष्मान भारत कार्ड देने की तैयारी कर रही है। इस योजना के तहत हर परिवार को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल सकेगा।

सरकार मोहल्ला क्लिनिकों में हुए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच भी कर रही है। बदलाव के बाद दिल्ली के लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकती हैं। इससे खासकर गरीब और जरूरतमंद लोगों को इलाज में बड़ी मदद मिलेगी।

मोहल्ला क्लिनिक बनेंगे "आयुष्मान आरोग्य मंदिर"

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजधानी में आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड जारी करने की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, सरकार मोहल्ला क्लिनिक में हुए कथित भ्रष्टाचार को लेकर चिंतित है। इस संबंध में दिल्ली के नए स्वास्थ्य मंत्री से क्लिनिकों की मौजूदा स्थिति और उन्हें आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बदलने को लेकर रिपोर्ट मांगी जा सकती है। पिछले महीने दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने मोहल्ला क्लिनिकों में फर्जी डायग्नोस्टिक टेस्ट और निजी लैब को फायदा पहुंचाने के आरोपों के चलते सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। अब सरकार इन क्लिनिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने की योजना बना रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें