Get App

बिहार के CM नीतीश कुमार ने DGP के सामने जोड़े हाथ, कहा - 78000 पुलिसकर्मियों की भर्ती जल्दी करो...

Bihar Police Recruitment: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश में डूबे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य के सीएम नीतीश कुमार ने डीजीपी को जल्द ही 78,000 पुलिसकर्मियों के भर्ती करने के आदेश दिए हैं। मौजूदा समय में बिहार में 1.10 लाख पुलिसकर्मी हैं। इसका संख्या बढ़ाकर 2.29 लाख करना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 22, 2024 पर 10:30 AM
बिहार के CM नीतीश कुमार ने DGP के सामने जोड़े हाथ, कहा - 78000 पुलिसकर्मियों की भर्ती जल्दी करो...
Bihar Police Recruitment: सरकार का कहना है कि सूबे में पुलिस कर्मियों की संख्या दो गुना करने का लक्ष्य रखा गया है।

बिहार में साल 2025 में विधान सभा के चुनाव होना है। इसके लिए समय बहुत कम बचा है। इस बीच राज्य के सीएम नीतीश कुमार ने बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की भर्ती का ऐलान किया है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 78,000 पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए सीएम नीतीश कुमार ने हाथ जोड़कर राज्य के डीजीपी आलोक राज से कहा है कि विधान सभा चुनाव से पहले 78,000 पुलिसकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। खुद सीएम नीतीश ने एक कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में 78,000 पुलिसकर्मियों की भर्ती की घोषणा की है।

एक सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने डीजीपी की ओर हाथ जोड़कर कहा कि ''मैं आपसे कह रहा हूं कि अगले छह महीने में 78,000 पुलिसकर्मियों की भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर लीजिए। अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव है। लिहाजा छह महीने में भर्ती प्रक्रिया पूरी कर लीजिए।

बिहार में पुलिस कर्मियों की संख्या होगी दोगुनी

राज्य के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सूबे में पुलिस कर्मियों की संख्या दो गुना की जाएगी। मौजूदा समय में 1.10 लाख पुलिस कर्मी हैं। इसकी संख्या बढ़ाकर 2.29 लाख करना है। 21,000 पुलिसकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। 20,000 पुलिसकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बाकी 78,000 पुलिसकर्मियों की भर्ती अगले 6 महीने में पूरी कर ली जाएगी। कुमार ने आगे कहा कि पुलिस बल में 35 फीसदी महिलाएं भर्ती की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस बल में महिलाओं की संख्या बढ़कर करीब 30,000 हो गई है। उन्होंने दावा किया कि किसी अन्य राज्य में इतनी संख्या में महिला कर्मी नहीं हैं। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि महिला पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति से महिला शिकायतकर्ताओं के लिए चीजें आसान हो रही हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें