Get App

जन्मदिन विशेष: जब डॉक्टर लोहिया के कहने पर मकबूल फिदा हुसैन ने रामायण-महाभारत के चित्र बनाए थे

हुसैन ने लिखा है एक बार लोहिया मुझसे बोले, तुम उद्योगपतियों के लिए चित्र बनाते हो। कभी- कभी इस देश के साधारण लोगों के लिए भी बनाया करो

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 23, 2022 पर 8:01 AM
जन्मदिन विशेष: जब डॉक्टर लोहिया के कहने पर मकबूल फिदा हुसैन ने रामायण-महाभारत के चित्र बनाए थे
लोहिया के नाम पर राजनीति हो रही है लेकिन मूल्यों का पालन नहीं हो रहा

सुरेंद्र किशोर

डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की सलाह पर मकबूल फिदा हुसैन ने आठ साल तक रामायण के आधार पर 150 चित्र कैनवास पर बनाए थे। तब वे चित्र बहुत चर्चित हुए थे। यह बात खुद मकबूल फिदा हुसैन ने लिखी है। मकबूल को कभी "भारत का पिकासो" कहा जाता था। वे दोनों तब हैदराबाद में रहते थे।

मकबूल फिदा हुसैन के अनुसार "मैंने यह काम ऐसे ही शुरू नहीं किया। मैंने बाकायदा काशी के पंडितों को आमंत्रित कर उनसे विषय पर चर्चा की। वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की रामायण को लेकर गहन अध्ययन किया। तब कहीं जाके चित्र बनाये। मुझसे पहले राजा रवि वर्मा ने ही हिन्दू पौराणिक चरित्रों पर काम किया था।"

मकबूल फिदा हुसैन की वह भूमिका उनके जीवन के आखिरी वर्षों की विवादास्पद भूमिका से ठीक उलट थी। तब लोहिया जैस नेता चित्रकार को निदेशित करने के लिए उपलब्ध थे। बाद के वर्षों में वैसे नेताओं का अकाल पड़ गया। संभवतः इसीलिए बाद में वह नामी चित्रकार भटक गया था। साहित्य और राजनीति के क्षेत्रों में भी डॉक्टर लोहिया के संसर्ग से कई अनोखे काम हुए थे। डॉक्टर लोहिया का जन्म 1910 और निधन 1967 में हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें