Get App

बंगाल में दुर्गा पूजा महोत्सव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही है BJP, गृह मंत्री अमित शाह भी कर चुके हैं राज्य का दौरा

केंद्र सरकार में सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस साल बंगाल में हो रहे दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर ऐक्शन मोड में नजर आ रही है। राज्य में बीजेपी के कई सारे बड़े नेता दुर्गा पूजा महोत्सव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। वक्त के साथ साथ बंगाल में सजने वाले दुर्गा पूजा के भव्य पंडाल राजनीतिक अखाड़े के तौर पर भी तब्दील होते दिखाई दे रहे हैं। बंगाल में कई सारी पूजा समितियां राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) से संबंधित हैं। वहीं सैद्धांतिक तौर पर खुद को नास्तिक मानने वाली कम्युनिस्ट पार्टी भी अपने शासन के वक्त बंगाल के दुर्गा पूजा में हिस्सा लेती थी।

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Oct 21, 2023 पर 2:52 PM
बंगाल में दुर्गा पूजा महोत्सव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही है BJP, गृह मंत्री अमित शाह भी कर चुके हैं राज्य का दौरा
केंद्र सरकार में सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस साल बंगाल में हो रहे दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर ऐक्शन मोड में नजर आ रही है। राज्य में बीजेपी के कई सारे बड़े नेता दुर्गा पूजा महोत्सव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं

पश्चिम बंगाल में, दुर्गा पूजा न केवल एक त्योहार या वार्षिक उत्सव है बल्कि उससे बढ़कर यह बंगाल की सांस्कृतिक विरासत और सदियों पुरानी परंपरा की सबसे बड़ी पहचानों में से भी एक है। हालांकि वक्त के साथ साथ बंगाल में सजने वाले दुर्गा पूजा के भव्य पंडाल राजनीतिक अखाड़े के तौर पर भी तब्दील होते दिखाई दे रहे हैं। बंगाल में कई सारी पूजा समितियां राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) से संबंधित हैं। बंगाल में होने वाली दुर्गा पूजा के महत्व का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सैद्धांतिक तौर पर खुद को नास्तिक मानने वाली कम्युनिस्ट पार्टी भी अपने शासन के वक्त बंगाल के दुर्गा पूजा में हिस्सा लेती थी।

बंगाल की दुर्गा पूजा में हुई BJP की एंट्री

बंगाल की दुर्गा पूजा समितियों में इस वक्त टीएमसी का प्रभुत्व जाहिर तौर पर जारी है। वहीं भाजपा ने पहली बार दुर्गा पूजा के राजनीतिक क्षेत्र में अपनी ताकत को दिखाना शुरू कर दिया है। News18 ने कोलकाता में बीजेपी के सूत्रों के हवाले से ऐसी खबर दी है कि बंगाल में केंद्र सरकार के चार मंत्री दुर्गा प्रतिमाओं के वसर्जन होने तक राज्य में ही डटे रहेंगे।

बंगाल में दुर्गा पूजा और राजनीति

सब समाचार

+ और भी पढ़ें