Get App

'BJP हरियाणा में नहीं लागू होने देगी मुस्लिम आरक्षण' केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा, "1980 में (तत्कालीन प्रधानमंत्री) इंदिरा गांधी ने मंडल आयोग को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। इसे 1990 में जब स्वीकार किया गया तो (पूर्व प्रधानमंत्री) राजीव गांधी ने ढाई घंटे का भाषण दिया था और OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) आरक्षण का विरोध किया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 16, 2024 पर 6:07 PM
'BJP हरियाणा में नहीं लागू होने देगी मुस्लिम आरक्षण' केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कांग्रेस पर पिछड़ा वर्ग विरोधी होने का आरोप लगाया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कांग्रेस पर पिछड़ा वर्ग विरोधी होने का आरोप लगाया और दावा किया कि अगर विपक्षी पार्टी हरियाणा में सत्ता में आती है, तो वो पिछड़ा वर्ग का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को दे देगी। शाह ने यहां ‘पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को आरक्षण देने के लिए 1950 के दशक में बनाए काका कालेलकर आयोग का जिक्र किया और कहा कि कांग्रेस ने इसकी सिफारिशों को सालों तक लागू नहीं किया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "1980 में (तत्कालीन प्रधानमंत्री) इंदिरा गांधी ने मंडल आयोग को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। इसे 1990 में जब स्वीकार किया गया तो (पूर्व प्रधानमंत्री) राजीव गांधी ने ढाई घंटे का भाषण दिया था और OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) आरक्षण का विरोध किया था।"

हरियाणा में होगा कर्नाटक जैसा हाल!

शाह ने कहा, "कर्नाटक में कांग्रेस ने पिछड़े वर्गों से आरक्षण छीनकर मुसलमानों को दे दिया। अगर वे यहां (सत्ता में) आते हैं, तो यहां भी ऐसा ही होगा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें