'कैसरगंज लोकसभा से चुनाव लड़ूंगा, लड़ूंगा, लड़ूंगा...' बृजभूषण शरण सिंह ने 2024 चुनाव के लिए ठोकी अपनी दावेदारी

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के प्रमुख और BJP सांसद ने उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के कटरा इलाके में अपने निर्वाचन क्षेत्र कैसरगंज में एक रैली में 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए अपनी योजनाओं को साफ कर दिया।रैली में अपने भाषण में सिंह ने सीधे तौर पर पहलवानों के विरोध या उन पर लगे आरोपों का कोई जिक्र नहीं किया

अपडेटेड Jun 11, 2023 पर 9:14 PM
मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गोंडा में प्रेस कॉन्फ्रेंस की (PHOTO-PTI)

'कैसरगंज लोकसभा से चुनाव लड़ूंगा, लड़ूंगा, लड़ूंगा...' बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) ने एक रैली को संबोधित करते हुए ये दावा किया। वो भी ऐसे वक्त पर जब भारत की कुछ शीर्ष महिला पहलवानों (Women Wrestlers) ने उन पर यौन उत्पीड़न (sexual harassment) के आरोप लगाए हैं। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के प्रमुख और BJP सांसद ने उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के कटरा इलाके में अपने निर्वाचन क्षेत्र कैसरगंज में एक रैली में 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए अपनी योजनाओं को साफ कर दिया।

रैली में अपने भाषण में सिंह ने सीधे तौर पर पहलवानों के विरोध या उन पर लगे आरोपों का कोई जिक्र नहीं किया। उन्होंने भाषण की शुरुआत कुछ इस तरह की, “ये मिला मुझे मुहब्बत का सिला, बेवफा कहके मेरा नाम लिया जाता है। इसको रुस्वाई कहने की शोहरत अपनी, दबे होंठो से मेरा नाम लिया जाता है।"

भाषण के दौरान उन्होंने ज्यादातर कांग्रेस को निशाना बनाया और केंद्र में BJP के नेतृत्व वाली NDA सरकार की सराहना की। इसके बाद पत्रकारों ने उनसे पूछा कि वह 2024 का चुनाव कहां से लड़ेंगे? तभी उन्होंने घोषणा की कि वे कैसरगंज से दोबारा चुनाव लड़ेंगे।


रविवार की रैली नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में शुरू किए गए BJP के आउटरीच कार्यक्रम का हिस्सा थी। उत्तर प्रदेश के सभी 80 लोकसभा क्षेत्रों में इसी तरह की रैलियां आयोजित की जा रही हैं। कैसरगंज में सिंह की रैली उनके अपने ही एक कॉलेज में आयोजित की गई थी।

'यूपी टाइगर बृजभूषण सिंह' के लगे नारे

वह पहले 5 जून को अयोध्या में एक जन चेतना महा रैली आयोजित करने वाले थे, लेकिन बाद में उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की पुलिस जांच का हवाला देते हुए इसे स्थगित करने की घोषणा की।

रविवार को, सिंह एक SUV के ऊपर बैठकर अपने पूरे काफिले का साथ रैली मैदान पहुंचे। मंच पर उनका स्वागत "यूपी टाइगर बृजभूषण सिंह" के नारों के साथ किया गया। मंच पर, उन्होंने विधायकों और MLC को "संक्षिप्त" भाषण देने के लिए आमंत्रित करते हुए कार्यक्रम की कमान संभाली।

अपने भाषण में उन्होंने पिछली कांग्रेस नीत केंद्र सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्व PM जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व वाली सरकार के तहत भारत ने पाकिस्तान और चीन के हाथों हजारों वर्ग किलोमीटर जमीन को खो दिया था।

शेर को हराने वाला विदेशी पहलवान जब भारतीय पहलवान से डरा, किया कुश्ती से इनकार

उन्होंने 1975 और 1977 के बीच लगाए गए आपातकाल और 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर भी कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने 2014 और 2019 में पार्टी की बड़ी जीत को याद करते हुए विश्वास जताया कि BJP 2024 में सत्ता में वापस आएगी।

सिंह ने खासतौर से कश्मीर में किए गए कामों और अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के संबंध में सरकार की कोशिशों की भी प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, "इसका श्रेय मोदी को जाता है, लेकिन उससे भी पहले पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता को जाता है। उन्होंने मोदी जी को काबिल बनाया है।"

रैली में बाकी BJP नेताओं ने अपने भाषणों में सिंह की प्रशंसा की। MLC मंजू सिंह ने सिंह को "पूर्वांचल का गौरव" और "युवाओं के लिए प्रेरणा" बताया।

मध्य प्रदेश के मंत्री मोहन यादव, जो रैली में मुख्य अतिथि थे, उन्होंने सभा को सिंह के लिए ताली बजाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि उन्होंने 55 कॉलेज और स्कूल बनवाए और क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा दिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।