बजट सत्र शुरू होने से पहले रविवार को संसद में सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सत्र के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों को समझने के लिए संसद में राजनीतिक दलों के नेताओं की एक बैठक बुलाई। बैठक में समाजवादी पार्टी (SP) सांसद राम गोपाल यादव ने यूपी सरकार के उस आदेश का मुद्दा उठाया, जिसमें दुकानदारों को कांवड़ रूट पर अपनी नेमप्लेट लगाने के लिए कहा गया था। यादव ने कहा, ''ऐसा करना सही बात नहीं है।''
