Congress CWC: कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने 20 अगस्त को पार्टी की सर्वोच्च कार्यकारी यूनिट, कांग्रेस कार्य समिति (CWC) का पुनर्गठन किया। पैनल में 39 सदस्यों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) भी शामिल हैं। नई लिस्ट में 39 नेताओं को सदस्य, 32 को स्थायी आमंत्रित सदस्य और 13 को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नामित किया गया है।
