राजस्थान (Rajasthan) में चल रहे राजनीतिक घमासान (Political Crisis) को कांग्रेस (Congress) अब सुलझाने में जुट गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) सोमवार को नई दिल्ली में अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और पार्टी में राजस्थान के मुख्यमंत्री के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी सचिन पायलट (Sachin Pilot) से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में दोनों नेताओं की बीच चल रही खींचतान को कम करने कोशिश की जाएगी, क्योंकि पार्टी नहीं चाहती कि इस आपसी कलह का असर राज्य विधानसभा चुनाव पर पड़े।
