Get App

भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण मिलने पर छलका कांग्रेस सांसद का दर्द, बोले- चरणजीत चन्नी के शपथ ग्रहण में नहीं मिला था न्योता

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने ट्वीट किया यह विडंबना है कि मुझे पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के शपथ ग्रहण में आमंत्रित नहीं किया गया था, हालांकि, वह मेरे विधायकों में से ही एक थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 16, 2022 पर 1:56 PM
भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण मिलने पर छलका कांग्रेस सांसद का दर्द, बोले- चरणजीत चन्नी के शपथ ग्रहण में नहीं मिला था न्योता
भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण मिलने पर छलका कांग्रेस सांसद का दर्द

आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। शहीद-ए-आजम भगत सिंह के गांव खटकर कलां में यह शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इससे पहले कांग्रेस सांसद और पूर्व मंत्री मनीष तिवारी का एक ट्वीट सामने आया, जिसमें उन्होंने मान के शपथ ग्रहण समारोह के निमंत्रण पत्र की तस्वीर पोस्ट की है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने निमंत्रण पत्र की तस्वीर शेयर की, और लिखा कि यह विडंबना है कि उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के शपथ ग्रहण में आमंत्रित नहीं किया गया था, हालांकि, वह मेरे विधायकों में से ही एक थे।

उन्होंने आगे आमंत्रण के लिए भगवंत मान को धन्यवाद दिया और संसद के चल रहे सत्र के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाने के लिए माफी भी मांगी।

तिवारी ने ट्वीट में लिखा, "मैं भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई देता हूं। मुझे उनके शपथ ग्रहण में आमंत्रित करने के लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं। संसद का सत्र होने के कारण मैं शामिल नहीं हो पाऊंगा। यह विडंबना है कि मुझे चरणजीत सिंह चन्नी के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया था। हालांकि, वह मेरे विधायकों में से ही एक थे।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें