कांग्रेस (Congress) पार्टी का आधिकारिक यूट्यूब चैनल (YouTube Channel) मंगलवार रात को डिलीट हो गया। पार्टी ने कहा कि वह इसके कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है और यूट्यूब चैनल को जल्द से जल्द रिस्टोर कराने की कोशश कर रही है। पार्टी ने आज यानी बुधवार 24 अगस्त को एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी।
