Get App

Uttarakhand Election: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में भी हरक सिंह रावत को टिकट नहीं, रामनगर से चुनाव लड़ेंगे हरीश रावत

Uttarakhand Elections 2022: कांग्रेस ने हरक सिंह रावत की बहु अनुकृति सिंह रावत को लैंसडाउन विधानसभा सीट से टिकट दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 04, 2022 पर 2:08 PM
Uttarakhand Election: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में भी हरक सिंह रावत को टिकट नहीं, रामनगर से चुनाव लड़ेंगे हरीश रावत
कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की

Uttarakhand Assembly Elections 2022: कांग्रेस ने आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को 11 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट जारी की। दूसरी सूची में सबसे बड़ा नाम कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) का नाम है, जिन्हें पार्टी ने रामनगर विधानसभा से सीट दिया है। वहीं बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में आए उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत (Harak Singh Rawat) का नाम इस लिस्ट में भी नहीं है। हालांकि उनकी बहू अनुकृति सिंह रावत (Anukriti Gusain Rawat) को कांग्रेस पार्टी ने जरूर लैंसडाउन विधानसभा सीट से टिकट दिया है।

देखिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में किसे कहां से मिला टिकट-

बता दें कि उत्तराखंड में कुल 70 विधानसभा है। दूसरी लिस्ट के 11 उम्मीदवारों को जोड़कर कांग्रेस अब तक राज्य की 64 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। पार्टी को अभी साल्ट, चौबट्टाखाल, टिहरी, हरिद्वार ग्रामीण समेत कुल छह सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा करनी बाकी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें