Get App

Constitution Day of India: भारत का संविधान दिवस आज, जानें इतिहास, महत्व और इससे जुड़ी अहम बातें

Constitution Day 2024: भारत में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। संविधान सभा ने हमारे संविधान को 26 नवंबर 1949 को स्वीकार किया था। इसके दो महीने बाद यानी कि 26 नवंबर 1950 को इसे पूरे देश में लागू कर दिया गया है। पहली बार इस दिन को मनाये जाने की शुरुआत वर्ष 2015 से की गई थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 26, 2024 पर 8:47 AM
Constitution Day of India: भारत का संविधान दिवस आज, जानें इतिहास, महत्व और इससे जुड़ी अहम बातें
Constitution Day 2024: बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडर के जन्म दिवस को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

हर साल 26 नवंबर को राष्ट्रीय संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। यह दिन बेहद अहम है। इसी दिन साल 1949 में भारत की संविधान सभा की ओर से भारत के संविधान के तैयार खाके को अपनाया था। इसके बाद ही 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू किया गया था। इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा ने कई चर्चाओं और संशोधनों के बाद संविधान को अंतिम रूप दिया था। पहले 26 नवंबर के दिन राष्ट्रीय कानून दिवस मनाया जाता था। बाद में साल 2015 से संविधान दिवस मनान की परंपरा शुरू हुई।

भारत का संविधान बनाने में दो वर्ष, 11 माह और 18 दिन का समय लगा। जिसके बाद भारत गणराज्य का संविधान 26 जनवरी 1949 को बनकर तैयार हो गया। लेकिन इसे आधिकारिक तौर पर 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। इस दिन हम हर साल गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडर के जन्म दिवस को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

26 जनवरी से क्यों लागू हुआ संविधान?

संविधान दिवस सिर्फ एक दिन नहीं है, बल्कि हमारे देश के सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज यानी संविधान को याद करने का दिन है। इस दस्तावेज को बनाने में डॉ. भीमराव आंबेडकर जैसे महान लोगों का बहुत बड़ा योगदान था। उन्होंने ही हमारे देश के पहले कानून मंत्री के रूप में काम किया था। अब सवाल ये है कि 26 नवंबर 1949 को स्वीकार करने के बाद आखिर इसे 2 महीने बाद क्यों लागू किया। इस मामले में कहा जा रहा है कि इस अवधि का इस्तेमाल संविधान के पाठ को अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद करने और आम जनता के बीच इसका प्रचार करने में किया गया। पहले संविधान लागू होने के चलते 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में ही मनाया जाता था, लेकिन सामाजिक न्याय मंत्रालय ने 19 नवंबर 2015 को इसे हर साल 26 नवंबर को भी मनाये जाने का फैसला किया। इस दिन को मनाने का मुख्य मकसद देश में लोगों को संविधान संवैधानिक मूल्यों की जानकारी देना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें