महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे (Maharashtra Health Minister Rajesh Tope) ने बुधवार को कहा कि कम से कम फरवरी के मध्य तक प्रतिबंधों में कोई ढील नहीं दी जाएगी क्योंकि राज्य में कोविड -19 मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कैबिनेट को बताया कि महाराष्ट्र में जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी के पहले सप्ताह में COVID-19 रोगियों के अस्पताल में भर्ती होने की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग ने राज्य मंत्रिमंडल के समक्ष एक प्रस्तुति के दौरान यह अनुमान लगाया।
