गौशाला में लेटने से ठीक होगा कैंसर, गाय पर हाथ फेरने से BP रहेगा कंट्रोल, UP के मंत्री ने किया दावा

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने पीलीभीत में एक गौशाला का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गाय की नाद में लेटने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां ठीक हो जाती हैं। वहीं गंगवार ने ये भी कहा कि गाय पर हाथ फेरने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है

अपडेटेड Oct 14, 2024 पर 10:45 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
UP News: मंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि लोगों को बच्चों का जन्मदिन, अपनी मैरिज एनिवर्सरी, गौशाला में ही मनाना चाहिए।

उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास और चीनी मिल मंत्री संजय सिंह गंगवार (Sanjay Singh Gangwar) ने एक अजीबोगरीब दावा किया है। उन्होंने दावा है कि गौशाला की साफ-सफाई करने और वहां लेटने-बैठने से ही कैंसर के मरीज ठीक हो जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि रोजाना गाय के हाथ फेरने से ब्लड प्रेशन की दवा की खुराक भी आधी हो जाएगी। दरअसल, 13 अक्टूबर 2024 को पीलीभीत के नौगवा पकड़िया में गौशाला के उद्घाटन के दौरान गंगवार ने इस बातों का जिक्र किया है। भाजपा नेता ने लोगों से अपनी शादी की सालगिरह और अपने बच्चों का जन्मदिन गौशालाओं में मनाने की भी अपील की है।

बता दें कि पीलीभीत के नौगवा पकड़िया में 55 लाख रुपये की लागत से एक गौशाला बनाई गई है। इसका नाम कान्हा गौशाला रखा गया है। गौशाला के उद्घाटन के बाद मंत्री संजय सिंह गंगवार ने आम जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कैंसर और बीपी से संबंधित रोगों को ठीक करके के कई दावे किए।

गाय की सेवा से कई रोग होंगे दूर – संजय सिंह गंगवार


गंगवार ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कोई ब्लड प्रेशर का मरीज है, तो यहां गायें हैं। उसे सुबह-शाम गाय की पीठ पर हाथ फेरना चाहिए। उसकी सेवा करनी चाहिए। अगर व्यक्ति ब्लड प्रेशर के लिए दवा की 20 मिलीग्राम खुराक ले रहा है, तो 10 दिनों में ब्लडप्रेशर की दवा आधी हो जाएगी। ये बिल्कुल टेस्टेड बात बोल रहा हूं। इतना ही नहीं गंगवार ने आगे कहा कि अगर कैंसर का मरीज गौशाला की सफाई शुरू कर दे। उसमें लेटना शुरू कर दे तो कैंसर तक की बीमारी ठीक हो जाएगी। वहीं गाय के गोबर के उपले जलाने पर मच्छरों से राहत मिलती है। गाय जो कुछ भी पैदा करती है। वह किसी न किसी तरह से उपयोगी होती है।

गौशाला में मनाएं ईद

गंगवार ने अपने भाषण में कहा कि किसान यह कहना छोड़ दें कि आवारा पशु हमारे खेत चर रहे हैं। हम अपनी मां की सेवा नहीं कर रहे है। इसलिए मां कहीं न कहीं नुकसान कर रही हैं। मुस्लिम वर्ग के लोगों से उन्होंने कहा कि उनको ईद पर गौशाला में आना चाहिए। ईद के मौके पर बनने वाली सेवइयों को गाय के दूध से बनाना चाहिए।

Diabetes: तांबे के बर्तन में पिएं पानी, हाई ब्लड शुगर होगा डाउन, इम्यूनिटी भी होगी बूस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।