Get App

गौशाला में लेटने से ठीक होगा कैंसर, गाय पर हाथ फेरने से BP रहेगा कंट्रोल, UP के मंत्री ने किया दावा

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने पीलीभीत में एक गौशाला का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गाय की नाद में लेटने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां ठीक हो जाती हैं। वहीं गंगवार ने ये भी कहा कि गाय पर हाथ फेरने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 14, 2024 पर 10:45 AM
गौशाला में लेटने से ठीक होगा कैंसर, गाय पर हाथ फेरने से BP रहेगा कंट्रोल, UP के मंत्री ने किया दावा
UP News: मंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि लोगों को बच्चों का जन्मदिन, अपनी मैरिज एनिवर्सरी, गौशाला में ही मनाना चाहिए।

उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास और चीनी मिल मंत्री संजय सिंह गंगवार (Sanjay Singh Gangwar) ने एक अजीबोगरीब दावा किया है। उन्होंने दावा है कि गौशाला की साफ-सफाई करने और वहां लेटने-बैठने से ही कैंसर के मरीज ठीक हो जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि रोजाना गाय के हाथ फेरने से ब्लड प्रेशन की दवा की खुराक भी आधी हो जाएगी। दरअसल, 13 अक्टूबर 2024 को पीलीभीत के नौगवा पकड़िया में गौशाला के उद्घाटन के दौरान गंगवार ने इस बातों का जिक्र किया है। भाजपा नेता ने लोगों से अपनी शादी की सालगिरह और अपने बच्चों का जन्मदिन गौशालाओं में मनाने की भी अपील की है।

बता दें कि पीलीभीत के नौगवा पकड़िया में 55 लाख रुपये की लागत से एक गौशाला बनाई गई है। इसका नाम कान्हा गौशाला रखा गया है। गौशाला के उद्घाटन के बाद मंत्री संजय सिंह गंगवार ने आम जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कैंसर और बीपी से संबंधित रोगों को ठीक करके के कई दावे किए।

गाय की सेवा से कई रोग होंगे दूर – संजय सिंह गंगवार

गंगवार ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कोई ब्लड प्रेशर का मरीज है, तो यहां गायें हैं। उसे सुबह-शाम गाय की पीठ पर हाथ फेरना चाहिए। उसकी सेवा करनी चाहिए। अगर व्यक्ति ब्लड प्रेशर के लिए दवा की 20 मिलीग्राम खुराक ले रहा है, तो 10 दिनों में ब्लडप्रेशर की दवा आधी हो जाएगी। ये बिल्कुल टेस्टेड बात बोल रहा हूं। इतना ही नहीं गंगवार ने आगे कहा कि अगर कैंसर का मरीज गौशाला की सफाई शुरू कर दे। उसमें लेटना शुरू कर दे तो कैंसर तक की बीमारी ठीक हो जाएगी। वहीं गाय के गोबर के उपले जलाने पर मच्छरों से राहत मिलती है। गाय जो कुछ भी पैदा करती है। वह किसी न किसी तरह से उपयोगी होती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें