दिल्ली विधानसभा चुनाव में दो हफ्ते बचे हैं और ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी में राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। नई दिल्ली सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने मंगलवार को AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर निर्वाचन क्षेत्र में पंजाब की सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। पंजाब में AAP की ही सरकार है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वर्मा ने आरोप लगाया कि अपने विधानसभा क्षेत्र में हार के डर से केजरीवाल सिर्फ दिखावे के लिए पंजाब सरकार का इस्तेमाल कर नई दिल्ली की झुग्गियों में चाइनीज CCTV कैमरे लगवा रहे हैं।
