Get App

Delhi Excise Policy Case: मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए CBI का बुलावा, बोले- मैं जाऊंगा और सहयोग करूंगा

अधिकारियों ने बताया कि मनीष सिसोदिया से दिल्ली सरकार की आबकारी नीति (Delhi Excise Policy) को बनाए जाने और उसको लागू करने में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में पूछताछ की जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 16, 2022 पर 1:47 PM
Delhi Excise Policy Case: मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए CBI का बुलावा, बोले- मैं जाऊंगा और सहयोग करूंगा
मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए CBI ने बुलाया

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने मनीष सिसोदिया को समन भेज कर तलब किया है। CBI ने दिल्ली के डिप्टी सीएम को पूछताछ के लिए सोमवार को बुलाया है। अधिकारियों ने बताया कि उनसे दिल्ली सरकार की आबकारी नीति (Delhi Excise Policy) को बनाए जाने और उसको लागू करने में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में पूछताछ की जाएगी।

दिल्ली सरकार इस नीति को अब वापस ले चुकी है। PTI के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता को सोमवार सुबह 11 बजे अपने मुख्यालय में पेश होने को कहा है।

सिसोदिया ने रविवार को ट्वीट किया, "मेरे घर पर 14 घंटे CBI की छापेमारी कराई गई, कुछ नहीं निकला। मेरे बैंक लॉकर की तलाशी ली गई, उसमें कुछ नहीं निकला। मेरे गांव में इन्हें कुछ नहीं मिला। अब उन्होंने कल सुबह 11 बजे मुझे CBI मुख्यालय बुलाया है। मैं जाऊंगा और पूरा सहयोग करूंगा। सत्यमेव जयते।"

अधिकारियों ने बताया कि CBI ने मामले में ‘इंडो स्पिरिट्स’ के मालिक समीर महेंद्रू, गुरुग्राम स्थित ‘बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड’ के डायरेक्टर अमित अरोड़ा और एक निजी न्यूज चैनल के प्रबंधक निदेशक (MD) मूथा गौतम समेत कई लोगों से पूछताछ की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें