केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने कथित तौर पर एक विशेष अदालत को बताया कि भारत राष्ट्र समिति (BRS) नेता के कविता (K Kavitha) ने कथित तौर पर अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) के प्रमोटर शरथ चंद्र रेड्डी (Sharath Chandra Reddy) को आम आदमी पार्टी (AAP) को 25 करोड़ रुपए देने की 'धमकी' दी थी। एजेंसी ने बताया कि ये पैसा रेड्डी की फर्म को दिल्ली शराब नीति (Delhi Excise Policy) के तहत अलॉट पांच रिटेल जोन के बदले देने के लिए कहा गया था।
