West Bengal By-Poll: भवानीपुर सीट पर 30 सितंबर को उपचुनाव, ममता बनर्जी की किस्मत का होगा फैसला

मुख्यमंत्री और TMC नेता ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) भवानीपुर से ही चुनाव लड़ने का इरादा रखती हैं

अपडेटेड Sep 04, 2021 पर 5:12 PM
Story continues below Advertisement

चुनाव आयोग (EC) ने शनिवार को 30 सितंबर को ओडिशा (Odisha) की एक और पश्चिम बंगाल (West Bengal) की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव (By-Election) कराने की घोषणा की, जिसमें भवानीपुर ( Bhabanipur) सीट भी शामिल है, जहां मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) चुनाव लड़ने का इरादा रखती हैं। उपचुनाव के वोटों की गिनती 3 अक्टूबर को होगी।

इससे ममता बनर्जी को राज्य विधानसभा की सदस्य बनने का मौका मिलेगा। बनर्जी इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान नंदीग्राम में लड़ने के लिए अपनी पारंपरिक भवानीपुर सीट छोड़ दी थीं, लेकिन वे अपने पूर्व करीबी सुवेंधु अधिकारी से यहां हार गईं, जिन्होंने BJP के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

अधिकारी अब पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं।

चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा कि उसने पश्चिम बंगाल के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव कराने का फैसला किया है। 30 सितंबर को पश्चिम बंगाल के समसेरगंज और जंगीरपुर और ओडिशा के पिपली में भी उपचुनाव होंगे। मतगणना 3 अक्टूबर को होगी। 

चुनाव आयोग के एक प्रेस नोट के अनुसार, पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव ने सूचित किया है कि प्रशासनिक जरूरतों और जनहित को देखते हुए, भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए उप-चुनाव कराया जा सकता है।

इसमें कहा गया, "जबकि आयोग ने दूसरे 31 विधानसभा क्षेत्रों और तीन संसदीय क्षेत्रों (भारत भर में) में उपचुनाव नहीं कराने का फैसला किया है, संवैधानिक जरूरत और पश्चिम बंगाल राज्य से विशेष अनुरोध पर विचार करते हुए, उसने 159-भवानीपुर AC में उप-चुनाव कराने का फैसला किया है।"


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।