अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) जेल में खा रहे हैं, आलू पूड़ी, आम और मिठाई। अब आप कहेंगे कि वाह लाइफ हो तो ऐसी। असल में ये आरोप प्रवर्तन निदेशालय यानी ने ED लगाया है। ED ने गुरुवार को दिल्ली की एक अदालत के सामने कहा कहा कि अरविंद केजरीवाल ‘टाइप 2’ डायबिटीज होने के बावजूद हर दिन आम और मिठाई जैसे हाई शुगर वाली चीजें खा रहे हैं, ताकि मेडिकल बेस पर उन्हें जमानत मिल सके।
CBI और ED मामलों की स्पेशल जज कावेरी बावेजा के सामने ED ने ये दावा किया। जस्टिस बावेजा ने तिहाड़ जेल के अधिकारियों को केजरीवाल के डाइट चार्ट समेत मामले में एक रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया।
केजरीवाल ने अदालत से लगाई थी गुहार
केजरीवाल ने डायबिटीज लेवल में उतार-चढ़ाव के कारण वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अपने डॉक्टर से कंसल्ट करने की अनुमति मांगने के लिए अदालत का रुख किया है। जज ने संबंधित अधिकारियों को कल तक रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। अदालत कल इस मामले पर दोबारा सुनवाई कर सकती है।
ED ने अदालत से कहा, टाइप 2 डायबिटीज होने के बावजूद अरविंद केजरीवाल हाई शुगर वाली चीजें खा रहे हैं। वो हर दिन आलू पूड़ी, आम, मिठाई खा रहे हैं। ऐसा मेडिकल बेसिस पर जमानत पाने के लिए किया जा रहा है।"
केजरीवाल के घर का खाना बंद कराना चाहती है ED
वहीं इस पर दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल रोज 54 यूनिट इंसुलिन लेते है। उन्हें सीवियर डायबिटीज है और ED केजरीवाल का घर का खाना बंद करना चाहती है।
उन्होंने कहा कि इतनी मात्रा में इंसुलिन वही व्यक्ति लेता है, जिसे सीवियर डायबिटीज होती है। डायबिटिक पेशेंट क्या खाएगा, क्या एक्सरसाइज करेगा, ये तय रहता है। इसी वजह से कोर्ट ने उन्हें घर के खाने की परमिशन दी। भाजपा का अनुषांगिक संगठन ED केजरीवाल का स्वास्थ्य बिगाड़ना और उनका घर का खाना रोकना चाहता है। ED का ये कहना कि केजरीवाल मीठी चाय पी रहे हैं, मिठाई खा रहे हैं, सरासर झूठ है।
अदालत में ED के इन आरोपों पर केजरीवाल के वकील विवेक जैन ने कहा कि ईडी के दावों पर हमें आपत्ति है। जांच एजेंसी सिर्फ मीडिया में सुर्खियां बटोरने के लिए इस तरह के आरोप लगा रही है। ED के जवाब के बाद केजरीवाल के वकील विवेक जैन ने कहा कि हम अपनी मौजूदा एप्लीकेशन वापस ले रहे हैं। इसे नए सिरे से दायर करेंगे।