Get App

Exit Poll Results 2022: जानें कितने सटीक होते हैं Exit Poll? पश्चिम बंगाल और बिहार सहित इन राज्यों में पूरी तरह फेल हो गए थे एग्जिट पोल के दावे

कई बार एग्जिट पोल के अनुमान सटीक साबित होते हैं और कई बार गलत भी साबित हो जाते हैं, चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार सोमवार शाम 6:30 बजे के बाद एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 07, 2022 पर 4:27 PM
Exit Poll Results 2022: जानें कितने सटीक होते हैं Exit Poll? पश्चिम बंगाल और बिहार सहित इन राज्यों में पूरी तरह फेल हो गए थे एग्जिट पोल के दावे
10 मार्च को रिजल्ट आने से पहले एक्जिट पोल के नतीजों से बहुत हद तक साफ हो जाएगा कि किस राज्य में किसकी सरकार बन रही है

Exit Polls 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान की समाप्ती के साथ ही न्यूज चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल (Exit Poll 2022) आने शुरू हो जाएंगे। आज शाम 6 बजे यूपी में 7वें और आखिरी चरण की वोटिंग पूरी होते ही पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म हो जाएंगे। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर सहित पांच राज्यों में हुए मतदान के बाद सभी की निगाहें अब 10 मार्च को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं।

हालांकि, 10 मार्च को रिजल्ट आने से पहले आज शाम को एक्जिट पोल से बहुत हद तक साफ हो जाएगा कि किस राज्य में किसकी सरकार बन रही है। यूपी के अभी आखिरी चरण का मतदान चल रहा है, जो शाम 6 बजे तक होना है। मतदान समाप्त होते ही एग्जिट पोल आने शुरू हो जाएंगे।

चुनाव आयोग ने मीडिया संगठनों को 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच एग्जिट पोल जारी करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। चुनाव आयोग के इस आदेश की वजह से यूपी में अंतिम चरण का मतदान समाप्त होने पर शाम 6:30 बजे के बाद ही एक्जिट पोल फिर से जारी किए जाएंगे।

जानें कितने सटीक होते हैं Exit Poll?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें