Parliament Winter Session: संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है। विपक्ष के हंगामे के बीच तीनों कृषि कानून वापसी का बिल संसद के दोनों सदनों में ध्वनिमत से पास हो गया है। अब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से हस्ताक्षर के बाद औपचारिक रूप से तीनों विवादित कृषि कानून निरस्त हो जाएगा। विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच पहले लोकसभा में कृषि क़ानून निरसन विधेयक, 2021 पारित हुआ। लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सदन में विधेयक पर चर्चा की मांग की थी।
