Get App

'गोवा में विपक्षी नेताओं के फोन हो रहे टैप, मुझे UP में अखिलेश यादव की चिंता': संजय राउत का आरोप

शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा कि फोन टैपिंग शायद उत्तर प्रदेश में भी चल रहा होगा, मुझे अखिलेश यादव की चिंता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 05, 2022 पर 3:45 PM
'गोवा में विपक्षी नेताओं के फोन हो रहे टैप, मुझे UP में अखिलेश यादव की चिंता': संजय राउत का आरोप
शिवसेना सांसद संजय राउत ने विपक्षी नेताओं के फोन टैप होने का आरोप लगाया है

शिवसेना प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने गोवा में विपक्षी नेताओं के फोन टैप (Goa Phone Tapping) होने का आरोप लगाया है। संजय राउत से पहले गोवा कांग्रेस ने भी एक दिन पहले बीजेपी पर अपने नेताओं के फोन टैप कराने का आरोप लगाया था। संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में जिस तरह फोन टैपिंग किया गया, उसी को अब गोवा में दोहराया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने यूपी में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को लेकर भी चिंता जताई।

संजय राउत ने न्यूज एजेंसी ANI को दिए एक बयान में कहा, "इस देश में जो विपक्ष के नेता हैं और खासकर जहां-जहां चुनाव हो रहे हैं, वहां के बहुत से नेताओं के फोन टैप किए जा रहे हैं। कल ही गोवा में कांग्रेस की ओर से फोन टैप मामले में जनता को बड़ी जानकारी मिली है।"

शिवसेना सांसद ने आगे कहा, "ये सच है कि महाराष्ट्र में भी ऐसा ही हुआ था जो ऑन रिकॉर्ड है। गोवा में यही महाराष्ट्र पैर्टन चल रहा है। ये संयोग की बात है कि उस समय जो महाराष्ट्र के नेता थे वो गोवा के प्रभारी हैं। फोन टैपिंग शायद उत्तर प्रदेश में भी चल रहा होगा, मुझे अखिलेश यादव की भी चिंता है।" बता दें कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस समय बीजेपी के गोवा प्रभारी हैं और राउत ने इस बयान के जरिए बिना नाम लिए फडणवीस पर निशाना साधा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें